Class 10th Sanskrit Subjective Chapter 13 (संस्कृत)

Class 10th Sanskrit Subjective (संस्कृत)  बिहार बोर्ड कक्षा 10 संस्कृत अध्याय 13  का अब्जेक्टिव प्रश्न पीडीएफ़ Bihar Board (Matric मैट्रिक) vvi Subjective in Hindi pdf

Class 10th Sanskrit Subjective

विश्वशांतिः

1. ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की अवधारणा क्यों आवश्यक है?

उत्तर – उपरोक्त सुक्ति “विश्वशांति” पाठ से लिया गया है। इस सूक्ति के माध्यम से यह कहा गया है कि यह अपना और यह पराया की भावना छोटी बुद्धि वाले की होती है। जो व्यक्ति सभी प्राणियों को समान भाव से देखते हैं अर्थात् किसी प्राणी में भेदभाव नहीं रखते हैं वैसे व्यक्ति संसार के सभी प्राणियों के साथ अपनापन का व्यवहार करते हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए संपूर्ण संसार ही अपना परिवार होता है।

2. सभी जनों की देशभक्ति कैसी होनी चाहिए?

उत्तर- सभी जनों की देशभक्ति आकर्षणीय एवं श्रेष्ठ आदर्श स्वरूप हो तात्पर्य यह है कि हमारी देशभक्ति इतनी श्रेष्ठ हो कि विश्व इसे उदाहरण के रूप में ले ।

3. ‘विश्वशान्तिः ‘ पाठ के आधार पर उदार हृदय पुरुष का लक्षण बतावें ।

उत्तर- ‘विश्वशान्तिः ‘ पाठ के आधार पर उदार हृदय वाले पुरुष ” यह मेरा है यह तुम्हारा है। ” ऐसा विचार नहीं रखते हैं। उनके लिए तो सारा संसार ही परिवार जैसा होता है। अपना-पराया में भेद नहीं रखते हैं। उदार हृदय वाले महापुरुष सर्वगुण सम्पन्न होते हैं। भेदभाव की भावना से ऊपर होते हैं। वे परोपकार में विश्वास रखते हैं।

4. विश्वशांति के लिए हमें क्या करना चाहिए ?

उत्तर- विश्वशांति के लिए हमें कथनी और करणी में समानता दिखाना होगा। उपदेशों के अनुसार आचरण करना होगा। हमलोग जानते हैं कि व्यवहार के बिना ज्ञान भार स्वरूप है। वैर से कभी भी वैर शांत नहीं हो सकता । हमें निर्वैर, दया, परोपकार, सहिष्णुता और मित्रता का भाव दूसरों के प्रति रखना होगा। तभी विश्व में शांति का वातावरण स्थापित होगा।

5. “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना क्या है?

उत्तर – यह अपना और वह पराया की भावना छोटी बुद्धि वाले की होती है। जो व्यक्ति सभी प्राणियों को समान भाव से देखते हैं। अर्थात् किसी प्राणी में भेदभाव नहीं रखते हैं वैसे व्यक्ति संसार के सभी प्राणियों के साथ अपनापन का व्यवहार करते हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए पूरा संसार ही अपना परिवार होता है।

6. संसार से अशांति कैसे नष्ट हो सकती है?

उत्तर – संसार में अशांति सार्वभौमिक प्रतीत होता है। इसके दो मूल कारण है— द्वेष और असहिष्णुता । एक देश दूसरे देश की उन्नति को देखकर ईर्ष्या करते हैं, जिससे असहिष्णुता पैदा होती है। इसे हम करुणा और मित्रता से ही वैर नष्ट कर संसार से अशांति नष्ट हो सकती है।

7. विश्व में अशांति का क्या कारण है?

उत्तर- संसार में स्वार्थी राष्ट्र अन्य राष्ट्रों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता है। वह आतंकवादियों को मदद कर दूसरे देशों को कमजोर एवं खंडित करना चाहता है। देश में एकता और अखंडता की कमी होने पर ही आतंकवादी हमला करते हैं। विश्वबंधुत्व की भावना के अभाव में विश्व में शांति स्थापित नहीं होती है। अतः द्वेष और असहिष्णुता आदि विश्व में अशांति के कारण है।

8. ‘विश्वशान्तिः ‘ पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर — विश्वशान्ति पाठ का उद्देश्य विश्व में व्याप्त द्वेष एवं अशान्ति के कारणों को स्पष्ट कर शान्ति, प्रेम, सद्भाव और विश्वबन्धुत्व की स्थापना है। आज संसार का प्रायः देश स्वार्थ, द्वेष और असहिष्णुता से ग्रसित है। एक राष्ट्र दूसरे की प्रगति से द्वेष करता है, उसे अस्थिर और कमजोर करना चाहता है। यह विश्व प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। यही कारण है कि एक देश दूसरों से वैर करते हैं। इसे दूर करना होगा। यह दूर तभी होगा जब आपस में प्रेम, सहिष्णुता और विश्वबन्धुत्व की भावना का संचार होगा।

9. आज कौन-कौन से आविष्कार विध्वंसक हैं?

उत्तर— आज अस्त्रों, प्रक्षेपास्त्रों के आविष्कार संसार के लिए विध्वंसक है।

10. राष्ट्रसंघ की स्थापना का उद्देश्य स्पष्ट करें।

उत्तर— देशों के बीच के विवादों को शांत करने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना किया गया। समय-समय पर आशंकित विश्वयुद्ध को दूर करती है। राष्ट्रसंघ का मुख्यतः यही उद्देश्य है कि विश्व में शांति और समरसता का भाव स्थापित रहे।

परीक्षा में सभी प्रतिभागी सफलता पाना चाहते हैं यही कारण है कि सभी उम्मीदवारों के मन में एक सवाल हमेशा रहता है कि मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कैसे करें? तो इसका जबाब है की छात्रों को तैयारी के दौरान योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए।

          छात्रों के लिए यह बेहद ही महत्त्वपूर्ण है कि वे मैट्रिक सिलेबस 2023 को समय पर पूरा करें। ऐसे में हमारे लिखे लेख को पूरा पढ़कर आप exam की तैयारी अच्छे से कर सकतें हैं।

         छात्रों को मैट्रिक की तैयारी हेतु बनाई गई योजना में समय प्रबंधन, विषयों पर सटीक जानकारी जुटाना, सैंपल पेपर हल करना और मॉक टेस्ट देने जैसी बातों को शामिल करना चाहिए।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022-2023 के लिए गणित का महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिया गया है। यंहा आपको गणित का ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न दिया
गए है जो आपके इग्ज़ैम के लिए बहोत महत्वपूर्ण है।

       इग्ज़ैम में अच्छे नंबर लाने के लिए प्रैक्टिस की जरूरत होती | यहाँ आपको क्वेशन बैंक दिया गया है जिसकी मदद से आप अच्छे से प्रैक्टिस कर अछे नंबर ला सकते हैं |

Class 10th Sanskrit Subjective संस्कृत कक्षा 10 जीवविज्ञान अध्याय 13 का अब्जेक्टिव प्रश्न पीडीएफ़ Bihar Board (Matric मैट्रिक) vvi Subjective in Hindi pdf