Class 10th Sanskrit Subjective Chapter 5 (संस्कृत)

Class 10th Sanskrit Subjective (संस्कृत)  बिहार बोर्ड कक्षा 10 संस्कृत अध्याय 5  का अब्जेक्टिव प्रश्न पीडीएफ़ Bihar Board (Matric मैट्रिक) vvi Subjective in Hindi pdf

Class 10th Sanskrit Subjective

भारतमहिमा :

1. भारतभूमि पर देवता क्यों जन्म लेना चाहते हैं?

उत्तर – भारत महिमा पाठ में पुराणकार का कथन है कि यह देश धरती का स्वर्ग है । यह मोक्षदायिनी है। ऋषियों की यज्ञस्थली और देशभक्तों की कर्मस्थली और श्रद्धालुओं की धर्मस्थली है। यहाँ के लोग एकता के सूत्र में रहते हैं। इसलिए देवता भी यहाँ जन्म लेना चाहते हैं।

2. ” भारतमहिमा” पाठ का तीन से पाँच वाक्यों में परिचय दें।

उत्तर- ” भारतमहिमा ” पाठ में भारत के महत्त्व के वर्णन से संबद्ध पुराणों के दो पद्य तथा तीन आधुनिक पद्य दिये गये हैं। हमारा देश भारतवर्ष है। देवगण यहाँ जन्म लेने के लिए आतुर रहते थे। यह धरती स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करनेवाली है। यह भूमि विशाल, रमणीय है जो सदा सागरों के रम्यरूप से सेवित है।

3. ‘भारतमहिमा’ पाठ के आधार पर भारत की विशेषता तीन वाक्यों में लिखें।

उत्तर – हमारी जन्मभूमि भारत निर्मल, वत्सल और विशाल है। इसके चरणों को सदा सागर पखारती रहती है। वन, पर्वत, नदी और झरनों से सुशोभित इस धराधाम में अनेक जाति तथा धर्म के लोग एक भारतीय के रूप में प्रेमपूर्वक निवास करते हैं। देवगण भी इस भारत भूमि पर अवतार लेने की ललायित रहते हैं।

4. भारत महिमा पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?

उत्तर – पाठ से हमें यही शिक्षा मिलती है कि देश के प्रति श्रद्धा, लगन और प्रेम निःस्वार्थ होनी चाहिए। देश की गौरव की रक्षा में तन-मन-धन समर्पित हो । हमारे आदर्श आचरण हो । भारत अपने विचार के कारण जैसे हमेशा पूज्य रहा है, वैसे ही सभी लोग आदर्श को बनाये रखे।

5. ‘भारत महिमा’ पाठ में कवि ने अनेकता में एकता क्यों कहा है?

उत्तर – कवि ने कहा है कि भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्न जाति, धर्म-संप्रदाय के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं । यहाँ के लोग शत्रुओं से भी मित्रवत् व्यवहार करते हैं। विपति के समय सभी लोग भेद-भाव भुलाकर उसका सामना करते हैं। यही बात अनेकता में एकता को चरितार्थ करता है।

6. ‘भारत महिमा’ पाठ के आधार पर भारत की प्राकृतिक छटा का वर्णन करें।

उत्तर- भारत के उत्तर में पर्वतराज हिमालय प्रहरी की तरह विराजमान है और दक्षिण में हिन्दमहासागर पाँव पखार रहा है। गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र आदि नदियाँ भारत भूमि को सींचती हैं। जंगलों में तरह-तरह के फल-फूल एवं पर्वतीय क्षेत्र में विभिन्न खनिज मिलते हैं। भारत विविधताओं से भरा है।

7. ‘भारत महिमा’ पाठ के आधार पर धरती का स्वर्ग किसे और क्यों कहा गया है?

उत्तर – भारत ज्ञान विज्ञान, शिक्षा-संस्कृति धर्म- राजनीति आदि क्षेत्रों में सृष्टि के प्रारम्भ से ही अग्रणी रहा है। वेद पुराण आदि ग्रंथों की रचना यहीं हुई है। यह भूमि स्वर्ग तथा मोक्ष प्रदान करनेवाली है। धर्म की स्थापना हेतु भगवान भी यही अवतरित होते रहे हैं। अतः इस देश को धरती का स्वर्ग कहा गया है।

8. ‘भागवत पुराण’ के अनुसार भारत देश महान क्यों है?

उत्तर- भागवत पुराण के अनुसार भारत ही वह देश है जहाँ भगवान भी जन्म लेने की इच्छा प्रकट करते हैं। यहाँ जन्म लेने वाले लोग धन्य हैं, क्योंकि वे श्री हरि की सेवा के इच्छुक होते हैं। वे मनुष्य रूप में अवतरित होकर इस भूमि को पवित्र बना देते हैं।

9. विष्णुपुराण के अनुसार भारत देश की विशेषता क्या है?

उत्तर – पुराणकार के अनुसार यह देश धरती पर स्वर्ग के समान माना जाता है। यह भूमि मोक्ष प्रदान करने वाली है। यहाँ जन्म लेने वाले देव तुल्य माने जाते हैं। यह भूमि ऋषियों की यज्ञस्थली, देशभक्तों की कर्मस्थली और श्रद्धालुओं की धर्मस्थली है।

10. भारतीय लोगों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता क्या है?

उत्तर – भारतीय लोग विभिन्न जाति, धर्म, संप्रदाय अलग-अलग होने के बाद भी आपस में मिल-जुलकर रहते हैं । यह अनेकता में एकता को चरितार्थ करता है। भारतीय शत्रुओं से भी मित्रवत् व्यवहार करते हैं। विपति काल में सभी भेदभाव भुलाकर उसका सामना करते हैं। सर्वे भवन्तु सुखि यहाँ के लोगों का विचार है।

11. ‘भारत महिमा’ पाठ में किन-किन पुराणों से पद्य संकलित हैं?

उत्तर—‘भारत महिमा’ पाठ में विष्णु पुराण और भागवत पुराण से पद्य संकलित हैं।

परीक्षा में सभी प्रतिभागी सफलता पाना चाहते हैं यही कारण है कि सभी उम्मीदवारों के मन में एक सवाल हमेशा रहता है कि मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी कैसे करें? तो इसका जबाब है की छात्रों को तैयारी के दौरान योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए।

          छात्रों के लिए यह बेहद ही महत्त्वपूर्ण है कि वे मैट्रिक सिलेबस 2023 को समय पर पूरा करें। ऐसे में हमारे लिखे लेख को पूरा पढ़कर आप exam की तैयारी अच्छे से कर सकतें हैं।

         छात्रों को मैट्रिक की तैयारी हेतु बनाई गई योजना में समय प्रबंधन, विषयों पर सटीक जानकारी जुटाना, सैंपल पेपर हल करना और मॉक टेस्ट देने जैसी बातों को शामिल करना चाहिए।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022-2023 के लिए गणित का महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिया गया है। यंहा आपको गणित का ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न दिया
गए है जो आपके इग्ज़ैम के लिए बहोत महत्वपूर्ण है।

       इग्ज़ैम में अच्छे नंबर लाने के लिए प्रैक्टिस की जरूरत होती | यहाँ आपको क्वेशन बैंक दिया गया है जिसकी मदद से आप अच्छे से प्रैक्टिस कर अछे नंबर ला सकते हैं |

Class 10th Sanskrit Subjective संस्कृत कक्षा 10 जीवविज्ञान अध्याय 5 का अब्जेक्टिव प्रश्न पीडीएफ़ Bihar Board (Matric मैट्रिक) vvi Subjective in Hindi pdf